Friday, March 27, 2015

परिवर्तन के नये क्षितिज पर समृद्धि का सूर्य उदय हो ।

नया वर्ष मंगल मय सबको नया वर्ष मंगल मय हो ।

कण कण महक उठे धरती का तन मन पुलकित हो जगती का ।

चिर आभाव से शापित जीवन को वरदान मिले मुक्ति का ।

शस्य श्यामला भारत माता अभय अखंड अजेय हो ।

नया वर्ष मंगल मय सबको नया वर्ष मंगल मय हो ।

------अनिल उपहार ------

No comments:

Post a Comment