Monday, April 18, 2022
कोरोना
महामारी तो उग्र हुई है सब्र हमें करना होगा।
घर मे रह कर चंद दिनों तक खुद में ही रहना होगा।
स्वास्थ्य यदि बचा लेंगे तो जीवन खुशहाल बनेगा ही,
तम हारेगा तय है इतना अंधकार भागेगा ही।
इम्तहान की घड़ी आज सबको खरा उतरना है
विश्वास टूटने मत देना बस प्रलय के पंख कुतरना है।
हम फिरसे सशक्त बनेंगे तब चेन तोड़ यह पाएंगे।
कोरोना क्या चीज़ बड़ी हिम्मत से इसे हराएंगे।
डॉ अनिल जैन उपहार
Subscribe to:
Posts (Atom)