Tuesday, January 29, 2019

गीत (ज़िंदगी के मायने बदल गए)

गीत (श्रृंगार)

शब्द सारे आरती के ,गान में ही ढल गए ।
तुम मिले तो जिंदगी के ,मायने बदल गए ।
भावना ने कामना की ,अर्चना की इस तरह
मन की सूनी देहरी पे ,दीप सारे  जल गए ।
                   (1)
वेदना की गोद पा के  रचना यू संवर गयी ।
तृप्ति से अनुबंध हुआ अधरों पे निखर गयी ।
सपनों को पंख लगे , पंछी से उड़ गए
तुम मिले  तो जिंदगी के मायने बदल गए ।
                   (2)
नेह निमंत्रण मिला ,जब हृदय की ओर से ।
मन की कलियां उमड़ पड़ी स्वागत में भोर के
वंदना को स्वर मिले ,साधना में ढल गए
तुम मिले  तो जिंदगी के ,मायने बदल गए ।
                    (3)
बेड़ियां रवायतों की टूटकर बिखर गई ।
धड़कनों ने साज छेड़े , ज़िंदगी निखर गई ।
सांसों की उर्मियों में ,स्वप्न सारे पल गए
तुम मिले तो जिंदगी के ,मायने बदल गए ।
                     (4)
अर्घ समर्पण के चढ़े ,चाहत के थाल में ।
देह देवालय सा लगा, आस्था के काल मे ।
इक छुअन के वास्ते ,दो नयन  मचल गए
तुम मिले तो जिंदगी के ,मायने बदल गए ।

अनिल उपहार

कविता(सजा)

दंश सदा सहती आई जो सदियों अत्याचारों का ।
किस्मत रूठ गयी हो जैसे अंत नही चीत्कारों का।
कभी दामिनी निर्भया कभी आरिफा बन चीखी
घर की चौखट ना लांघी बस मर्यादा ही थी सीखी ।
संस्कारों की बली चढ़ा वो दुष्ट हदे सब पार गया ।
जिस तन पर ममता बहनी थी नाखूनों से तार गया ।
जख्म नही मेरे सीने पर ये दाग है भारत माता पर।
लोकतंत्र की कालिख धोती उजली धवल पताका पर।
प्रश्न मौन हो मांग रहे है न्याय मिले उस जान को ।
सजा मुकर्रर करदी रब ने फाँसी हो इरफान को ।

अनिल जैन उपहार

Tuesday, January 15, 2019

कविता(अभागन)

अभागन
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

सारी उपमाएं और
उपमान
थोते थे
उसके सामने ,
संघर्ष सदैव
गलबहियां कर
उकसाते और
लेते थे इम्तहान उसका ,
मगर हर परीक्षा में
अव्वल आने की ज़िद सी थी
उसके स्वभाव में ,
प्रतिकूलता की खाई
रोक नही पाती थी
उसके अटल इरादों को ।
शायद सीख लिया था
उसने ,बदचलनी हवाओं से
संभलकर चलना,
इल्ज़ामों की
लंबी फेहरिस्तके बीच ।

अनिल जैन उपहार

Monday, January 7, 2019

कविता(नूतन वर्ष ) की

सुरमई पत्तों पर पड़ी
ओस की बूंदे
दे रही है
गवाही
बीती रात के समर्पण की।
लेकिन भोर की
पहली किरण,
लिख देना चाहती है
नूतन अध्याय,
नए संकल्प और विकल्पों के
बीच,
अनागत की प्रतीक्षा में
सहेजे हुए लम्हो के साथ।

अनिल जैन उपहार

विदाई समारोह जिला कलेक्टर महोदय का

कवि दरबार भास्कर न्यूज चैनल पर प्रस्तुति