Wednesday, November 4, 2026

मुक्तक

कुंडली तो मिलगई परिणय सफल होकर रहेगा।
मीत मन के मीत से दो बात फिर दिल की करेगा।
चार आँखें फिर लिखेगी गीत नव अध्याय के,
क्या करेगा फिर पुरोहित देख कर आहे भरेगा।
डॉ अनिल जैन उपहार

Friday, October 23, 2026

मुक्तक तुम्हारे बिन

मेरा हर गीत तुम्हारे बिना अधूरा है ।
गज़ल का मतला भी अब तक हुआ न पूरा है।
तुम्हारे बिन हर लम्हा सदी सा गुज़रा है।
समय का फेर है सारा समय ये बूरा है।

डॉ अनिल जैन उपहार

Friday, August 7, 2026

मुक्तक( चिंताओं को विस्तार न देना)

चिंताओं को विस्तार न देना बस तुम गीत मिलन के गाना।
सावन को आने देना न अश्रु जल पलकों पर लाना।
हार जीत के बेखौफ सफ़र में बस तुमको चलते जाना है।
कुछ गीतों से चित्र बनाना,कुछ गीतों से स्वप्न सजाना।

डॉ अनिल जैन उपहार

Monday, July 27, 2026

जंतर मंतर पर जो

जंतर मंतर पर जो कुछ भी हुआ समझ आया ।पर ये तस्वीर आखिर कोनसे पेपर लीक को दर्शाती है हमने नारियों पर खूब लिखा बेटियों की महिमा भी गीतों में खूब गाई अब इस पर क्या कहा जाए,,,,,,,,,,,

ये कहां पढ़ा और कहां सुना किससे हिम्मत पाई है।
संस्कारों की गजब दुहाई देते शर्म न आई है।
गर यही आंदोलन में होना था तो लानत ऐसे होने को ,
जन्म दात्री मां की कोख भी सच में आज लजाई है ।

डॉ अनिल जैन उपहार

Friday, July 17, 2026

मुक्तक वागचुग जी को समर्पित

किसे पड़ी है, कौन सुनेगा व्यथा आज यह आपकी,
संवेदनहीन हुई सत्ता, न पीड़ा समझे आपकी।
सब सुविधाओं के दास यहाँ, झूठी हामी भरते हैं,
भाड़ में जाए देश भले, कौन फ़रियाद सुनेगा आपकी।
— डॉ. अनिल उपहार

Thursday, July 16, 2026

मुक्तक चाहत

माना कि जटिलताएँ है जीवन की राह में।
है ज़ख्म बहुत गहरे ही उल्फ़त की चाह में।
बे वक़्त की बारिश सा था आँखों का बरसना,
हुए राज़ कितने ही दफन चाहत की थाह में।

डॉ अनिल जैन उपहार

Saturday, February 7, 2026

रोज़ डे

रोज रोज  रोज़ के लिए मचल रहा है मन ,मन का प्रस्ताव स्वीकार कर लीजिए।

सिर्फ प्रस्ताव नहीं भाव है हृदय का ये भाव अपने भाव में शुमार कर लीजिए।

स्नेह से पुरीत सदेव ही रहेगा मन बात साफ साफ अंगीकार कर लीजिए।

प्यार प्रेम मनुहार दिन न विशेष कोई चाहे जब चाहे अनुरोध कर लीजिए।

डॉ अनिल जैन उपहार